कुछ दिन पहले ही हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरेल में दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। परिस्थितियों को देखते हुए मुर्दे के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।
शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब महिला का पति रीति-रिवाज के अनुसार रोजाना कब्र पर अगरबत्ती लगाने जाता था। शुक्रवार रात भी महिला का पति कब्र पर अगरबत्ती लगने लगा। उस समय तक कब्र सुरक्षित थी। शनिवार सुबह जब पति अगरबत्ती लगाने पहुंचा तो कब्र से महिला का शव गायब था।

जानकारी के अनुसार इस महिला की बीते रविवार को मृत्यु के बाद गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था। 45 वर्षीय महिला का शव आज कब्र से बाहर मिला।
सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा है। मौके पर पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत से क्षत विक्षप्ति हालात में मिला है। आरोपित एक हाथ और पैर काट कर ले गया है। इस वक्त गांव में भारी पुलिसबल तैनात है।
अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया के लिए शव निकाला गया होगा। इस वक्त पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। मौके से खेत तक महिला को खींचकर ले जाने के निशान भी पुलिस को मिले हैं। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह कार्य किसी मानसिक रूप से विकृत इंसान का हो सकता है।