करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे हॉट मॉम मानी जाती हैं। बेटे तैमूर का ख्याल रखने के साथ काम को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर टीवी के सबसे पॉपुलर डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ की शूटिंग के लिए एक दिन के लिए मुंबई आई थीं। ऐसे में वे बेटे तैमूर से वीडियो कॉलिंग करती भी स्पॉट की गई थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।
लंदन पहुंचे ही बेटे तैमूर के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए वे उन्हें शॉपिंग के लिए लेकर गईं। वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं की करीना, तैमूर को स्ट्रोलर में लेकर फोन पर बात करती नजर आ रही हैं। पीछे तैमूर की नैनी सावित्री शॉपिंग बैग लेकर चल रही हैं।
लंदन में तैमूर की इससे पहले भी कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वे अपनी बहन इनाया खेमू संग मस्ती करते नजर आए थे। इसके अलावा पूल पार्टी भी करते दिखाई दिए थे।
काम की बात करें तो करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वे एक कॉप का किरदार निभा रही हैं। इरफान खान इसमें मुख्य किरादर में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।