
मोहाली। मजदूर महिला की 16 साल की नाबालिग लड़की को डरा धमका कर उससे महीनों तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति का नाम मोहम्मद फिरोज है और पेशे से ठेकेदार है।
एक रात को घर में अचानक आवाजें होने लगी। मां की नींद खुली तो वह 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के बिस्तर पर ठेकेदार को देखकर दंग रह गई। ठेकेदार बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। जैसे ही महिला ने शोर मचाया ठेकेदार वहां से फरार हो गया। बाद में महिला ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि ठेकेदार डरा धमकाकर उससे दो महीने से दुष्कर्म कर रहा था। लड़की का मेडिकल करानेे पर पता चला कि वह गर्भवती हो चुकी है।
16 वर्षीय नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में सिटी खरड़ पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ आइपीसी की धारा- 376 व प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद फिरोज निवासी झूंगी ईडीएन सिटी खरड़ के रुप में हुई है, जो कि मूलरूप से गांव फोरफना माधेपुर बिहार का रहने वाला है। जांच अधिकारी लखविंदर ने बताया कि आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही हैैै, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जांच अधिकारी के मुताबिक पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 साल पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था। उसके दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाला ठेकेदार है। वह उसी ठेकेदार के पास काम करती है। उसने बताया कि 20 फरवरी की रात को उसके दोनों बच्चे उसके पास सो रहे थे। जब करीब 1 बजे उसकी आंख खुली तो ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था जो उसे देखकर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित लड़की ने अपनी मां को बताया कि आरोपित फिरोज उससे करीब दो महीने से दुष्कर्म करता आ रहा था। उसने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी से इस बारे में कुछ कहा तो वह उसे जान से मार देगा। वहीं, पीड़िता का जब सिविल अस्पताल खरड़ में मेडिकल करवाया गया तो पता चला कि वह एक महीने की गर्भवती है।