भोपाल। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार इंदौर के दौरा पर हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने रोड शो से पहले उज्जैन के प्रसिद्ध और प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा और पंचामृत से अभिषेक किया है । इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीएम कमलनाथ ने कहा कि यह पार्टी की इज्जत का सवाल है, रोड शो रद्द नहीं करना चाहिए। इसके बाद कमलनाथ ने रोड शो के लिए मंजूरी दे दी। उज्जैन में प्रियंका का रोड शो समाप्त होते ही वह सीधे रतलाम पहुंचेंगी। यहा वह रतलान झबुआ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रैली करेंगी। इसके बाद शाम में इंदौर में उनका रोड शो होगा। कांग्रेस ने प्रियंका के रोड शो के लिए खासी तैयारियां की हुई है।
Madhya Pradesh: Priyanka Gandhi Vadra offers prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Chief Minister Kamal Nath also present. pic.twitter.com/wBiKwSQrrr
— ANI (@ANI) May 13, 2019
भगत सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगी। इन सबके बाद प्रियंका अंत में राजवाड़ा में मा आहिल्या का आशीर्वाद लेंगी।ये पहली बार है जब पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका इंदौर का दौरा कर रही हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने भी राज्य में रोड शो किया था। जो पार्टी के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ था। बता दें कि इंदिरा गांधी भी इंदौर में रोड शो कर चुकी हैं।